Get App

Imran Khan: तीनों खान को लेकर ये क्या बोल गए इमरान खान, कहा- उम्र के हिसाब से निभाने चाहिए किरदार

Imran Khan: इमरान खान का मानना ​​है कि आज की यंग ऑडियनश उन कलाकारों से अधिक जुड़ाव महसूस करती है, जो अपनी उम्र के मुताबिक किरदार निभा रहे हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 07, 2026 पर 2:40 PM
Imran Khan: तीनों खान को लेकर ये क्या बोल गए इमरान खान, कहा- उम्र के हिसाब से निभाने चाहिए किरदार
तीनों खान को लेकर ये क्या बोल गए इमरान खान

Imran Khan: एक्टर इमरान खान ने बॉलीवुड स्टारडम की बदलती चाल पर अपनी राय रखते हुए सुझाव दिया है कि सुपरस्टार शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को अब अपनी उम्र के अनुरूप भूमिकाओं की ओर रुख करने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि आज के यंग लोग उन कलाकारों से अधिक जुड़ाव महसूस करते हैं जो उनकी अपनी उम्र और अनुभवों को दर्शाते हैं। SHOWSHA के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, इमरान से बॉलीवुड के तीनों खानों के बारे में पूछा गया, और उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी उम्र के अनुरूप भूमिकाएं चुननी चाहिए।

इमरान ने कहा, “एक मुख्य अभिनेता के रूप में, अभिनेता भी उम्र के साथ-साथ अपनी भूमिकाएं निभाने में सक्षम नहीं रह जाते। कुछ साल ऐसे होते हैं जब आप लीड रोल के रूप में काम कर सकते हैं, और फिर एक उम्र ऐसी आती है जब आप उन भूमिकाओं को निभाने में सक्षम नहीं होते। तीनों खान अब 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। उन्होंने 30 सालों तक स्टारडम का अनुभव किया है - जिसकी कल्पना करना या जिसकी बराबरी करना मुश्किल है। मुझे लगता है कि इसका एक हिस्सा स्वाभाविक है कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आप जिन भूमिकाओं को निभाते हैं उनमें बदलाव आने लगता है।

उन्होंने आगे कहा, “आपकी स्टारडम में भी बदलाव आने लगता है क्योंकि एक दर्शक वर्ग होता है जो आपको जानता है और आपके साथ बड़ा होता है, और फिर एक पूरी नई युवा पीढ़ी होती है जो उम्र और अनुभव में अपने करीब के लोगों से जुड़ना शुरू कर देती है। जब हम फिल्में या शो देखते हैं, तो सबसे पहले हम खुद को उन कहानियों और किरदारों में देखने की कोशिश करते हैं। यही बात हमें प्रभावित करती है। स्वाभाविक रूप से, आप उस व्यक्ति से जुड़ते हैं जो आपकी उम्र और जीवन के अनुभव के करीब होता है। युवा पीढ़ी शायद 70 साल के व्यक्ति की कहानी देखना न चाहे।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें