Get App

Main Vaapas Aaunga teaser: 'मैं वापस आऊंगा...', दिलजीत दोसांझ सुनाने जा रहे हैं एक खूबसूरत प्यारभरी कहानी

Main Vaapas Aaunga teaser: इम्जितयाज अली की फिल्म'मैं वापस आऊंगा...' का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म की शानदार स्टार कास्ट ने फैंस को दिलों में एक्साइटमेंट को बड़ा दिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 2:52 PM
Main Vaapas Aaunga teaser: 'मैं वापस आऊंगा...', दिलजीत दोसांझ सुनाने जा रहे हैं एक खूबसूरत प्यारभरी कहानी
दिलजीत दोसांझ सुनाने जा रहे हैं एक खूबसूरत प्यारभरी कहानी

Main Vaapas Aaunga teaser: फिल्म निर्माता इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ को उनकी पिछली फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में साथ काम करने के लिए खूब सराहना मिली थी। अब ये जोड़ी एक और प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर रही है, जो कि एक रोमांटिक ड्रामा है जिसका नाम है 'मैं वापस आऊंगा'। फिल्म का टीज़र हाल ही में रिलीज़ हुआ है और इसे ऑनलाइन दर्शकों से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

टीज़र की शुरुआत में दिलजीत दोसांझ अपने दादा (जिनका किरदार नसीरुद्दीन शाह निभा रहे हैं) के बगल में बैठे नज़र आते हैं। दादा कहानी का परिचय देते हुए कहते हैं, “कहानी है रोमांटिक, जो 78 साल से इनके दिमाग में चल रही है। ये किस्सा है एक सपनों की दुनिया का।”

वीडियो में वेदांग रैना और शरवरी द्वारा निभाए गए किरदारों की प्रेम कहानी को दर्शाने वाले सीन की एक सीरीज दिखाई देती है। वेदांग रैना नसीरुद्दीन शाह के यंग एज की भूमिका में नजर आते हैं। टीज़र में उनके रोमांस के कुछ पल दिखाए गए हैं, जो पुराने समय में घटित होते हैं। हालांकि, कहानी में तब मोड़ आता है जब भारत के विभाजन की घटनाओं के कारण यह कपल अलग हो जाता है। उस समय की अफरा-तफरी में दोनों को अलग होना पड़ता है। जाने से पहले, वेदांग का किरदार वादा करता है कि वह एक दिन जरूर लौटेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें