टीवी की दुनिया में एक बार फिर स्मृति ईरानी की धमाकेदार सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। शो के दूसरे सीजन में तुलसी और मिहिर की लव स्टोरी के बीच नॉयना का किरदार आया है, जिसने पूरी कहानी को नया मोड़ दे दिया। हाल ही में सामने आए स्पॉइलर से पता चला है कि नॉयना और मिहिर के बीच छिपे रिश्ते की सच्चाई अब धीरे-धीरे बाहर आ रही है, जिससे शांति निकेतन में हंगामा मचने वाला है।
