Get App

Independence Day 2025: अक्षय कुमार से अजय देवगन तक, बॉलीवुड सेलेब्स पर चढ़ा देशभक्ति का रंग

Independence Day 2025: बॉलीवुड सेलेब्स भी आज देशभक्ति के रंग में डूबे हुए हैं। सभी आजादी का जश्न मना रहे हैं। अक्षय कुमार से लेकर मृणाल ठाकुर तक कई सारे सितारो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 15, 2025 पर 2:24 PM
Independence Day 2025: अक्षय कुमार से अजय देवगन तक,  बॉलीवुड सेलेब्स पर चढ़ा देशभक्ति का रंग
बॉलीवुड सेलेब्स पर चढ़ा देशभक्ति का रंग

Independence Day 2025: भारत आज यानी 15 अगस्त 2025, दिन शुक्रवार को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास दिन पर बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। मृणाल ठाकुर, विक्रांत मैसी, अनुपम खेर से लेकर राजकुमार राव सहित सभी आजादी का जश्न मना रहे हैं।

मृणाल ठाकुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि हम कहानियां साथ लेकर चलते हैं, संघर्षों को याद करते हैं। वहीं अपनी कहानियां लिखने के लिए जगह का सम्मान करते हैं। वहीं सोनू सूद ने तिरंगे के साथ फोटो शेयर की है। वहीं कैप्शन में लिखा, "स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं."

हाल में नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राष्ट्रीय ध्वज की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरा भारत, मेरी जान, मेरी शान। स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं। वहीं राजकुमार राव ने इमोशनल कैप्शन लिखा, "सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हमारी और हमारे देश की रक्षा में निस्वार्थ बलिदान करने के लिए हमारे भारतीय सशस्त्र बलों का आभार। जय हिंद। अनुपम खेर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

अक्षय कुमार ने आजादी के दिन "असली नायकों" के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। एक्टर ने मुंबई के समुद्र तटों की सफ़ाई करने वालों की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "जब हम अपने पैरों के नीचे की ज़मीन की देखभाल करते हैं, तो आज़ादी ज़्यादा उज्ज्वल लगती है। मैं बीच साइड वॉलीबॉल खेल रहा था, उसी समय मेरी मुलाक़ात इन रियल लाइफ के नायकों से हुई, ये समुद्र तटों को साफ़ रख रहे हैं... सभी मुस्कुरा रहे थे, पूरे दिल से।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें