MF Investment : ताजा आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2026 तिमाही के दौरान घरेलू म्यूचुअल फंड्स ने बड़े प्राइवेट बैंकों में अपना निवेश बढ़ाया और PSU कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है। प्राइम इंफोबेस (Prime Infobase) के डेटा से पता चलता है कि इक्विटी बाजारों में कमजोरी और ज्यादातर सेक्टर्स में गिरावट को बावजूद बैंकों में म्यूचुअल फंड्स का भरोसा कायम रहा है। इस तिमाही के दौरान Nifty में लगभग 15 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि, Sensex 13 प्रतिशत फिसला है।
