शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म ओ’रोमियो को लेकर काफी सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म का टीजर सामने आते ही दर्शकों में जबरदस्त एक्साईटमेंट देखने को मिल रहा है। वहीं दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिलीज हुई टीजर में शाहिद कपूर का गंभीर, खतरनाक और बेहद इंटेंस लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ फरीदा जलाल, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इसी बीच खबर आ रही है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार एक खास कैमियो रोल में दिखाई दे सकते हैं। आइए जानते हैं क्या इस खबर के पीछे की सच्चाई
विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बन रही और शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ओ’रोमियो इन दिनों काफी सुर्खियों में है। फिल्म का टीजर सामने आते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है और लोग इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
क्या अक्षय कुमार आएंगे नजर
फिल्म ओ’रोमियो की IMDb पेज पर कास्ट लिस्ट में सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम 'स्पेशल अपीयरेंस' के तौर पर दिखाए जाने के बाद चर्चाएं तेज हो गई थीं। इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि रणदीप हुड्डा के फिल्म से बाहर होने के बाद अक्षय कुमार ने विलेन का किरदार निभाया है। हालांकि अब HT ने सूत्रों के हवाले से साफ किया गया कि, 'अक्षय कुमार इस फिल्म का किसी भी रूप में हिस्सा नहीं हैं और उनका नाम गलत तरीके से जोड़ा गया था।'
कानूनी पचड़े में फंसा ओ’रोमियो
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, हुसैन उस्तारा की बेटी ने फिल्म से जुड़े लोगों को एक कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में उनकी बेटी सनोबर ने आरोप लगाया कि विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके पिता को गलत तरीके से दिखाया गया है।
पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, "ये कानूनी नोटिस पिछले हफ्ते नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज को भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि फिल्म ओ’रोमियो में हुसैन उस्तारा को गलत तरीके से दिखाया गया है, जिससे परिवार की रेप्युटेशन पर असर पड़ रहा है। इसी आधार पर परिवार की ओर से 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही सनोबर ने मेकर्स से ये भी अपील की है कि जब तक इस मामले पर उनकी आपत्तियों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक फिल्म की रिलीज को रोक दिया जाए या कैंसल कर दिया जाए।"
इन फिल्मों में किया साथ में काम
ओ’रोमियो प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की पहली साथ की फिल्म है। इस फिल्म के जरिए विशाल और शाहिद कपूर करीब आठ साल बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों कमीने (2009), हैदर (2014) और रंगून (2017) जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। वहीं यह फिल्म तृप्ति डिमरी के लिए भी विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर के साथ पहली फिल्म है।
ओ’रोमियो को एक दमदार एक्शन थ्रिलर माना जा रहा है, जिसमें जबरदस्त ड्रामा, खूबसूरत लोकेशन और भावनाओं से भरी कहानी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर से साफ संकेत मिलता है कि कहानी एकतरफा प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां जुनून, दर्द और ठुकराए गए प्यार के ऐसे असर दिखाए गए हैं, जिन्हें बदला नहीं जा सकता। फिल्म एक गहरी और भावनात्मक कहानी पेश करने का वादा करती है।