रजनीकांत के फैंस के लिए ‘जेलर 2’ किसी त्योहार से कम नहीं है। 2023 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ के बाद इसका सीक्वल पहले दिन से ही सुर्खियों में बना हुआ है। डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार एक बार फिर रजनीकांत के साथ ऐसा धमाका करने की तैयारी में हैं, जो बड़े पर्दे पर दर्शकों को सीट से बांध कर रखेगा। फिल्म को लेकर हर छोटी-बड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्टारकास्ट से लेकर कहानी के संकेत तक, हर बात ने फैंस की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि इस बार फिल्म का स्केल पहले से ज्यादा बड़ा होगा और एक्शन के साथ-साथ दमदार किरदार भी देखने को मिलेंगे।
