Jennifer Aniston Jim Curtis romance : हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन की ज़िंदगी में नए प्यार की एंट्री हो चुकी है। इस बार उनका रिश्ता पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और कूल नजर आ रहा है। 56 वर्षीय स्टार इन दिनों हैंडसम हंक, हिप्नोटिस्ट और लाइफ कोच जिम कर्टिस के साथ क्वालटी टाअम स्पेंड रही हैं। हाल ही में दोनों को स्पेन के मैल्लोर्का में एक यॉट पर विकेशन मोड पर देख गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
वायरल तस्वीरों में यॉट पर दोनों खूबसूरत पलों को बिताते नजर आ रहे हैं। जेनिफर और जिम के बीच की केमिस्ट्री को साफ साफ देखा जा सकता है। वहीं कुछ फोटोज में जेनिफर और जिम काफी करीब नजर आ रहे हैं। जबकि कुछ में दोनों अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे हैं। वहीं एक पिक में जिम ने जेनिफर को बैक मसाज भी दी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आकर फोन सेल्फी लेते नजर आए है।
दोनों को इससे पहले भी स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि जेनिफर और जिम दोनों ने ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं हॉलीवुड मीडिया के मुताबिक वे बेहद गुपचुप तरीके से डेट कर रहे हैं। दोनों साथ में काफ़ी समय बिता रहे हैं।
जेनिफर और जिम साथ में खुश हैं और एक-दूसरे के को ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश कर रहे हैं। एक सूत्र ने बताया कि वे लॉस एंजिल्स स्थित जिम के घर पर बिना किसी रोक-टोक के साथ रह रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ परफेक्ट लगते हैं।
बता दें कि जेनिफर एनिस्टन की निजी ज़िंदगी हमेशा चर्चा में रही है। उन्होंने पहले ब्रैड पिट और फिर जस्टिन थेरॉक्स से शादी करके तलाक लिया था। एक्ट्रेस की दोनों ही शादियां सफल नहीं हुई। उनका दोनों बार तलाक हो गया। अब ऐसा लगता है कि जेनिफर को आखिरकार सच्चा प्यार मिल ही गया है और वो इस नए रिश्ते में बेहद खुश दिख रही हैं।