Ek Din: 'एक दिन' एक ऐसी रोमांटिक कहानी है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इसके साथ ही, यह फिल्म आमिर खान और मंसूर खान जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स के रीयूनियन का गवाह बनेगी, जो 'जो जीता वही सिकंदर' और 'जाने तू... या जाने ना' जैसी कल्ट क्लासिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
