Budget 2026: विकसित भारत का है ये बजट, पहाड़ी इलाकों को मिली सौगात पर कंगना रनौत ने जाई खुशी

Kangana ranaut: वित्त मंत्री ने साल 2026 का बजट पेश कर दिया है। पहाड़ी इलाकों को इसमें कई सौगातें दी गई है। मंडी से सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस पर खुशी जताते हुए क्या कुछ कहा चलिए आपको बताते हैं।

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 2:34 PM
Story continues below Advertisement
पहाड़ी इलाकों को मिली सौगात पर कंगना रनौत ने जाई खुशी

Budget 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत हर मुद्दे पर बेबाकी से अपने विचार शेयर करती हैं। आज 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट को पेश किया है। उन्होंने यूनियन बजट 2026-27 पेश करते हुए कहा कि किया कि सरकार की प्राथमिकता तेज, संतुलित और टिकाऊ विकास पर होने वाली है।

वित्त मंत्री का ये लगातार नौवां बजट है, जिसमें आर्थिक प्रगति के साथ-साथ पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को प्रथमिकता दी गई है। बजट के जरिये सरकार ने हिंट दिया कि विकास की दौड़ में प्रकृति को दरकिनार नहीं किया जाने वाला है।

इस बजट में अहम ऐलान किया गया कि पहाड़ी राज्यों को खास अवसर दिए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पर्यावरण के अनुकूल पर्वतीय ट्रेल्स के विकास के रास्ते बनाए जाएंगे। पहाड़ी इलाकों में नए ट्रेल्स तैयार कर ट्रेकिंग और हाइकिंग को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे पर्यटकों को प्रकृति को और करीब से महसूस करने और देखने का मौका मिले। साथ ही, वन्यजीव पर्यटन को बढ़ाने के लिए विशेष ट्रेल्स बनाने का प्लान भी है, ताकि पर्यटन के साथ जैव विविधता का संरक्षण किया जा सके।


इतना ही नहीं सरकार ने समुद्री और तटीय पर्यटन को लेकर भी अहम फैसले लेने का ऐलान किया है। ओडिशा, कर्नाटक और केरल के प्रमुख कछुआ प्रजनन क्षेत्रों में ‘टर्टल ट्रेल्स’ बनाए जाएंगे। इन ट्रेल्स का मकसद पर्यटकों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना और दुर्लभ प्रजातियों को बचाना होगा।

इसके अलावा पूर्वी घाट की अराकू घाटी और पश्चिमी घाट के पुडिगई मलै क्षेत्र में भी इको-फ्रेंडली ट्रेल्स तैयार किए जाने वाले हैं। सरकार का कहना है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा ही, साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा किए जा सकेंगे।

इन ऐलानों पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने खुशी कर अपने विचार बताए। उन्होंने पर्यटन, पर्यावरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को जोड़ने वाली इन योजनाओं की मैं तारीफ करती हूं। यह बजट ‘विकसित भारत’ की दिशा में एक मजबूत कदम है। उनके मुताबिक देश अब उस लक्ष्य के करीब पहुंचता जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।