Get App

Karan Johar: धुरंधर और बॉर्डर 2 की सक्सेस से करण जौहर हुए खुश, बोले- बॉलीवुड इज बैक...

Karan Johar: कोविड के बाद बॉलीवुड फिल्मों का हाल बेहाल हो रहा है। अब जाकर फिल्मों का चार्म बॉक्स ऑफिस पर फिर से वापस आ गया है। इस पर करण जौहर ने रिएक्ट किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 10:52 AM
Karan Johar: धुरंधर और बॉर्डर 2 की सक्सेस से करण जौहर हुए खुश, बोले- बॉलीवुड इज बैक...
धुरंधर और बॉर्डर 2 की सक्सेस से करण जौहर हुए खुश

Karan Johar: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रखा है। फिल्म ने महज तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, इसके पहले फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की 2025 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में अब दोनों फिल्मों की सफलता के बाद करण जौहर ने खास स्टोरी शेयर की है। उन्होंने इस सफलता को बॉलीवुड के कमबैक से जोड़ा है।

‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर 2’ की सक्सेस के बीच करण जौहर ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट की है। फिल्ममेकर ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा, ‘दोनों फिल्मों के बैक टू बैक सक्सेस ने एक चीज साबिक कर दी है कि बॉलीवुड इज बैक…यानी कि बॉलीवुड की धमाकेदार वापसी हो चुकी है। करण ने लिखा ‘सभी धुरंधर एक्सीलेंस का बॉर्डर्स क्रॉस करेंगे, जब फिल्म इमोशनली ऑडियंश से कनेक्ट कर पाएगी।’

Sacnilk के अनुसार, बॉर्डर 2 ने सिनेमाघरों में अपने पहले रविवार को ₹54.50 करोड़ की कमाई की, जो शुक्रवार की कमाई से 49% अधिक है। पहले दिन बॉर्डर 2 ने ₹30 करोड़ कमाए थे। शनिवार को कमाई में अच्छी बढ़त देखी गई और यह ₹36.5 करोड़ तक पहुंच गई। फिल्म की कुल कमाई अब ₹121 करोड़ हो गई है। कल गणतंत्र दिवस होने के कारण, उम्मीद है कि फिल्म सिनेमाघरों में अपनी शानदार कमाई जारी रखेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें