Tukaram Mundhe: महाराष्ट्र में आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा को लेकर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने कमर कस ली है। महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने गुरुवार (27 अगस्त) को कहा कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष व्यवस्था तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विस्तृत आदेश अगले एक-दो दिनों में जारी किया जाएगा।
