Get App

Tu Yaa Main: करण जौहर ने आदर्श-शनाया की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- इसे देख बीपी की एक्ट्रा दवा खानी पड़ी

Tu Yaa Main: करण जौहर ने 'तू या मैं' में बेजॉय नाम्बियार के शानदार परफॉमेंस की तारीफ की है। वहीं शनाया कपूर और आदर्श गौरव के काम को लेकर काफी कुछ कहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 13, 2026 पर 6:17 PM
Tu Yaa Main:  करण जौहर ने आदर्श-शनाया की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- इसे देख बीपी की एक्ट्रा दवा खानी पड़ी
करण जौहर ने आदर्श-शनाया की फिल्म का किया रिव्यू

Tu Yaa Main: फिल्म निर्माता करण जौहर ने अभिनेता शनाया कपूर और आदर्श गौरव की नई फिल्म 'तू या मैं' का रिव्यू किया है। शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने फिल्म को "बेहतरीन तरीके से दिल दहला देने वाली" बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह "हैरान" कर देने वाली हैं। उन्हें ऐसा लगा जैसे मुंबई के ट्रैफिक में कोई मगरमच्छ उन पर हमला कर देगा। करण ने फिल्म के निर्देशक बेजॉय नाम्बियार के साथ-साथ लीड एक्टर्स शनाया कपूर और आदर्श की भी प्रशंसा की।

फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए करण ने लिखा, "कार्डियो करने की कोई ज़रूरत नहीं! इस रोमांचक मगरमच्छ से बचने वाली फिल्म के दूसरे हाफ में आप अपनी सीटों से उछल पड़ेंगे! मेरे लिए स्विमिंग पूल अब कभी पहले जैसे नहीं रहेंगे... कभी नहीं!"

उन्होंने आगे कहा और अगर इस वैलेंटाइन पर आपका कोई पार्टनर हो तो उन्हें tuyamain देखने ले जाएं और उनसे कहें कि वे सिक्योरटी कवर पहन लें क्योंकि आप डर के मारे उन्हें कसकर पकड़ लेंगे!!!! मैं अभी भी परेशानी में हूं, और फिल्म 30 मिनट पहले ही खत्म हो गई! मुझे ऐसा लग रहा है कि मुंबई के ट्रैफिक के बीच में भी कोई मगरमच्छ निकलकर मुझ पर हमला कर देगा।

करण ने फिल्म में बेजॉय के शानदार काम, शनाया के अभिनय और आदर्श गौरव के शानदार परफॉमेंस की सराहना की। उन्होंने लिखा, "बेजॉय अंबियार को उनके दमदार अभिनय और तकनीकी समझ से फिल्म में स्ट्रेस बनाए रखने के लिए बधाई दी। शनाया कपूर, आपके चयन और आपके आत्मविश्वासपूर्ण, बेहद प्रभावशाली अभिनय पर मुझे गर्व है। आपने घमंडी और सनकी लड़की के किरदार को बखूबी निभाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें