Get App

Karan Johar: यश और रूही के बर्थडे पर करण जौहर ने शेयर की क्यूट फोटोज, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

Karan Johar: करण जौहर ने अपने ट्विंस यश और रूही के बर्थडे पर क्यूट फोटोशूट शेयर किया है। सोशल मीडिया पर फिल्ममेकर का बच्चों के साथ बॉन्ड हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 08, 2026 पर 10:06 AM
Karan Johar: यश और रूही के बर्थडे पर करण जौहर ने शेयर की क्यूट फोटोज, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
यश और रूही के बर्थडे पर करण जौहर ने शेयर की क्यूट फोटोज

Karan Johar: फिल्म निर्माता करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपने जुड़वां बच्चों यश जौहर और रूही जौहर के साथ फोटोज शेयर की हैं। फिल्म सेट और रेड कार्पेट की चकाचौंध से दूर, इन तस्वीरों में निर्देशक, निर्माता नहीं बल्कि डैड करण जौहर अपने बच्चों के साथ क्वालटी टाइम बिताते और मस्ती करते दिख रहे हैं।

करण के बच्चे यश और रूही का जन्म 7 फरवरी 2017 को सरोगेसी से हुआ था। दोनों ने हाल में अपना सातवां जन्मदिन मनाया। तस्वीरों में, करण जौहर अपने बच्चों के साथ सिंपल स्टूडियो सेटिंग और कंफर्ट क्लोथ में पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कुछ तस्वीरों में, तीनों एक सोफे पर साथ बैठे हैं। अन्य तस्वीरों में बच्चे कुर्सियों पर चढ़कर अपने पिता को गले लगाते हैं, उनके गालों पर किस करते हैं। कुछ तस्वीर के बीच में ही खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को इनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें