बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह कई मौकों पर पति सैफ अली खान के प्रति अपना प्यार और सम्मान खुलकर जाहिर करती नजर आती हैं, जिस वजह से दोनों को इंडस्ट्री का पावर कपल भी कहा जाता है। लेकिन हाल ही में जब उनसे उनकी रियल लाइफ के हीरो के बारे में सवाल किया गया, तो उनका जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह गया। करीना ने बिना झिझक कहा कि उनकी असली जिंदगी के हीरो सैफ नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे बड़े हीरो उनके दोनों बेटे हैं, जो उनकी ताकत और प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत हैं। करीना के इस जवाब ने यह साफ कर दिया कि उनके लिए मां होना किसी भी स्टारडम से ज्यादा खास है और उनके बच्चे ही उनकी दुनिया का केंद्र हैं।
‘मेरे हीरो कभी नहीं बदलेंगे’
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया कि फिल्मों के हीरो बदलते रहते हैं, लेकिन उनकी असल जिंदगी के दो हीरो हमेशा एक जैसे रहेंगे—उनके बेटे। उन्होंने गर्व से कहा कि उनके बच्चे ही उन्हें ताकत देते हैं और वही उनके सुपरहीरो हैं।
करीना ने खुलकर साझा किया कि मां बनना उन्होंने अपने पहले बेटे से सीखा। प्रेग्नेंसी से लेकर बच्चे को गोद में लेने तक का सफर उन्हें उसी ने समझाया। पिछले 10 सालों में बेटे ने उन्हें मजबूत और संवेदनशील दोनों बनना सिखाया।
‘इंडियन मॉम’ वाला वायरल मोमेंट
हाल ही में छोटे बेटे जेह को आंखें दिखाने वाला उनका वीडियो वायरल हुआ था। इस पर करीना ने हंसते हुए कहा कि वह भी एक सामान्य भारतीय मां हैं—जैसा उन्होंने अपनी मां से सीखा, वैसा ही अब अपने बच्चों के साथ अपनाती हैं।