Get App

Swayambhu: निखिल सिद्धार्थ का दिखा जबरदस्त योद्धा अवतार, 'स्वयंभू' का वॉर सॉन्ग हुआ रिलीज़

Swayambhu: मेकर्स ने 'स्वयंभू' फिल्म का मोस्ट अवेटेड पहला सिंगल 'आजा धीरारा' रिलीज कर दिया है। यह गाना एक हाई-एनर्जी 'वॉर क्राई' ट्रैक है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 3:26 PM
Swayambhu: निखिल सिद्धार्थ का दिखा जबरदस्त योद्धा अवतार, 'स्वयंभू' का वॉर सॉन्ग हुआ रिलीज़
निखिल सिद्धार्थ स्टारर 'स्वयंभू' का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। गाने को देखने के बाद से फैंस फिल्म के लिए और ज्यादा बेसब्र हो गए हैं।

Swayambhu: अपनी रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा बटोरते हुए, 'कार्तिकेय 2' फेम निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'स्वयंभू' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनी हुई है। फिल्म के टीजर ने अपने सीन्स, ऐतिहासिक कहानी, दमदार एक्शन और बड़े स्केल से दर्शकों को काफी प्रभावित किया, जिसे 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं और तब से इसे लेकर उत्साह लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

​इसी एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने अब फिल्म का पहला सिंगल 'आजा धीरारा' रिलीज कर दिया है। यह गाना एक हाई-एनर्जी 'वॉर क्राई' ट्रैक है, जो फिल्म के मिजाज को बखूबी दर्शाता है। रवि बसरूर द्वारा कंपोज किया गया यह संगीत एक शक्तिशाली और गहराई भरा अहसास कराता है।

निखिल एक खूंखार योद्धा के अवतार में नजर आ रहे हैं और शानदार कोरियोग्राफी के साथ असरदार मूव्स करते दिख रहे हैं। बेहतरीन विजुअल्स और धड़कनें बढ़ा देने वाली बीट्स के साथ मिलकर यह गाना फिल्म की चर्चा को और बढ़ा देता है, जो एक भव्य सिनेमाई अनुभव का वादा करता है।

ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित 'स्वयंभू' को भरत कृष्णमाचारी ने भारत के स्वर्ण युग की एक श्रद्धांजलि के रूप में तैयार किया है। यह उस दौर की कहानी है जब भारत चीन, रोम, ग्रीस और दक्षिण पूर्व एशिया के साथ मजबूत व्यापारिक रिश्तों के दम पर एक ग्लोबल सुपरपावर के रूप में उभर रहा था। काफी रिसर्च के बाद बनी यह फिल्म हमारी विरासत, वीरता और सांस्कृतिक गौरव को असलियत के साथ पर्दे पर उतारती है। फिल्म की कहानी के केंद्र में 'सेंगोल' है, जो न्यायपूर्ण शासन का एक शक्तिशाली प्रतीक है और माना जाता है कि इसका नाता भगवान राम से जुड़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें