Hanuman Ansh Success Celebrations: कार्तिक आर्यन ने मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में 'हनुमान अंश' के सक्सेस सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया। यह जश्न फिल्म के सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे होने के मौके पर आयोजित किया गया था। बॉलीवुड की आम सक्सेस पार्टियों से अलग इस कार्यक्रम का आयोजन एक धार्मिक स्थल पर किया गया, जहां भव्य इंतजामों की जगह भक्ति-भाव और सात्विक भोजन देखने को मिला।
