Get App

Katrina Kaif: 'विक्की मेरी भागदौड़ भरी जिंदगी का सुकून...', कैटरीना कैफ ने अपनी बिजी लाइफस्टाइल के बारे में की खुलकर बात

Katrina Kaif: अपने ब्यूटी ब्रांड 'के ब्यूटी' (Kay Beauty) को चलाने के बारे में बात करते हुए कैटरीना कैफ ने बताया कि उनके पति विक्की कौशल उन्हें कितना सपोर्ट करते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 15, 2026 पर 1:10 PM
Katrina Kaif: 'विक्की मेरी भागदौड़ भरी जिंदगी का सुकून...', कैटरीना कैफ ने अपनी बिजी लाइफस्टाइल के बारे में की खुलकर बात
कैटरीना आखिरी बार 2024 में 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं, जबकि विक्की हाल ही में पिछले साल 'छावा' में दिखाई दिए थे। अब उनकी आने वाली फिल्मों में 'लव एंड वॉर' और 'महावतार' शामिल हैं।

Katrina Kaif: अभिनेत्री कैटरीना कैफ मदरहुड का आनंद ले रही हैं, लेकिन वह सिर्फ इसी में व्यस्त नहीं हैं। वह अपने ब्यूटी ब्रांड 'के ब्यूटी' (Kay Beauty) को लेकर भी काफी व्यस्त रहती हैं। उन्होंने 2019 में भारत में इसे लॉन्च किया था और बाद में इसे UAE और UK तक फैला दिया है। अपने बिजनेस को चलाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने अपने पति विक्की कौशल को 'सुकून' (calm to her hysteria) बताया और कहा कि वे उन्हें कितना सपोर्ट करते हैं।

कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल को लेकर की बात

कैटरीना CNBC-TV18 के शो 'यंग टर्क्स रीलोडेड' (Young Turks Reloaded) में नायका (Nykaa) की अद्वैता नायर के साथ मौजूद थीं। एक मां होने के बावजूद वह अपने ब्रांड के लिए कैसे समय निकालती हैं, इस पर उन्होंने कहा, "ब्रांड के साथ हम अब तक जहां तक ​​पहुंचे हैं, वहां घंटों को गिना नहीं जा सकता। मतलब एक इंसान है, जो घंटों का हिसाब रखता है और वो हैं मेरे पति। वो कहते हैं - फोन नीचे रखो! लेकिन जब कोई काम आपका जुनून होता है, तो आप घंटों नहीं गिनते। आप घड़ी की तरफ नहीं देखते। कई बार ऐसा होता है कि हम रविवार को भी काम के बारे में बात कर रहे होते हैं। हम दोनों हाल ही में मां बनी हैं, फिर भी हम शनिवार और रविवार को भी काम की बातें करते हैं।"

शो के दौरान उन्होंने शादी, मदरहुड, एक्टिंग और बिजनेस - इन सबको एक साथ संभालने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- "आप एक अभिनेत्री हैं, एक बिजनेसवुमन हैं, एक पत्नी हैं और एक मां भी हैं। मैं खुद को यह समय और स्पेस देना चाहती हूं ताकि मैं समझ सकूं कि इन सबको एक साथ कैसे बैलेंस किया जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें