Sonakshi Sinha: सोशल मीडिया पर अपनी फर्जी अश्लील तस्वीरें शेयर किए जाने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया। अभिनेत्री चाहती थीं कि इन तस्वीरों के पीछे जो व्यक्ति है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस दिल्ली के एक व्यक्ति तक पहुंची, लेकिन जब उसे मुंबई की अदालत में पेश किया गया तो मामला एक अप्रत्याशित मोड़ पर आ गया।
