Get App

Shivaleeka-Abhishek: बेटी की मां बनीं 'खुदा ऑफिज' एक्ट्रेस शिवलिका ओबेरॉय, निर्देशक अभिषेक पाठक ने शेयर की पोस्ट

Shivaleeka-Abhishek: निर्देशक अभिषेक पाठक और एक्ट्रेस शिवलिका ओबेरॉय के घर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 19, 2026 पर 12:46 PM
Shivaleeka-Abhishek: बेटी की मां बनीं 'खुदा ऑफिज' एक्ट्रेस शिवलिका ओबेरॉय, निर्देशक अभिषेक पाठक ने शेयर की पोस्ट
सोशल मीडिया पर अभिषेक पाठक और एक्ट्रेस शिवलिका ओबेरॉय ने एक ज्वॉइंट पोस्ट शेयर किया है। कैप्शन में कपल पर ने लिखा- हमारी नन्ही देवी लक्ष्मी आ चुकी हैं।

Shivaleeka-Abhishek: बॉलीवुड अभिनेत्री शिवलिका ओबेरॉय, जिन्हें फिल्म ‘खुदा हाफिज’ से पहचान मिली, और उनके पति, 'दृश्यम 2’ के निर्देशक अभिषेक पाठक, ने कुछ महीने पहेल अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इस कपल ने यह खुशखबरी बेहद दिल छू लेने वाले अंदाज में क्रिसमस के मौके पर साझा की थी। अब दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत कर लिया है। कपल के घर बेटी ने जन्म लिया है।

सोशल मीडिया पर अभिषेक पाठक और एक्ट्रेस शिवलिका ओबेरॉय ने एक ज्वॉइंट पोस्ट शेयर किया है। फोटो में एनिमेटेड पोस्टर है, जिसमें बेबी झूले पर नजर आ रहा है। कैप्शन में कपल पर ने लिखा- हमारी नन्ही देवी लक्ष्मी एक शुभ दिन पर आई हैं। यह हमारे लिए आशीर्वाद है। सोशल मीडिया पर परिवार, दोस्त और फैंस सभी कपल को बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि 19 दिसंबर को दोनों ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं थी। एक तस्वीर में शिवलिका लाल ड्रेस में नजर आईं, हाथों में छोटे बेबी सॉक्स लिए हुए, जबकि अभिषेक उन्हें गले लगाए खड़े थे। बैकग्राउंड में सजा हुआ क्रिसमस ट्री इस पल को और खास बना रहा था। दूसरी तस्वीर में कपल ने एक क्रिसमस ऑर्नामेंट दिखाया, जिस पर लिखा था – “Baby Pathak Arriving 2026”. इस प्यारे अंदाज ने फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों का दिल जीत लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें