Get App

71st National Film Awards 2023: बॉलीवुड के किंग ने हासिल किया सबसे बड़ा खिताब, शाहरूख खान को मिला बेस्ट एक्टर का पुरस्कार

71st National Film Awards 2023: फिल्म जगत का इंतजार अब समाप्त हुआ। 71वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणाओं ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। शाहरुख खान जिनका इंतजार था बेस्ट एक्टर ट्रॉफी का आखिरकार ‘जवान’ 2023 में अपनी दमदार भूमिका के लिए यह पुरस्कार हासिल कर ही लिया।

Translated By: Shradha Tulsyanअपडेटेड Aug 01, 2025 पर 7:13 PM
71st National Film Awards 2023: बॉलीवुड के किंग ने हासिल किया सबसे बड़ा खिताब, शाहरूख खान को मिला बेस्ट एक्टर का पुरस्कार
बॉलीवुड के किंग ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत कर अपने 35 साल के बॉलीवुड करियर को सफल कर लिया। उन्होंने अपने फैन्स को भी काफी खुशी दी है।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को उनके करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल गया है। उन्हें 2023 की सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब दिया गया। यह पुरस्कार उन्होंने विक्रांत मेसी के साथ साझा किया जिन्हें फिल्म ‘12th फेल’ में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया। शाहरुख के फैन्स के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि लंबे समय से उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान का इंतजार था। 'जवान' में उनका दोहरा किरदार, एक्शन और इमोशन से भरपूर परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा था। यह अवॉर्ड उनकी अभिनय यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें