Border 2 के सोशल मीडिया ट्रेंड में शामिल हुए केएल राहुल, पोस्ट कर आहान शेट्टी से की अजीब मांग, वीडियो हुआ वायरल

Border 2: इन दिनों सोशल मीडिया पर फिल्म बॉर्डर 2 का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेड चल रहा है। वहीं इस ट्रेड में अहान शेट्टी के जीजा केएल राहुल भी शामिल हुए हैं

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 9:20 PM
Story continues below Advertisement
इसी ट्रेंड में अब अहान के जीजा और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल भी शामिल हो गए हैं,

सोशल मीडिया पर ट्रेंड लगातार बदलते रहते हैं और कब कौन-सा ट्रेंड चल जाए, ये कहना थोड़ा मुश्किल होता है। कभी किसी फिल्म का डायलॉग वायरल हो जाता है, तो कभी आने वाली फिल्मों के नाम पर मजेदार चैलेंज चलने लगते हैं। इन दिनों बॉर्डर 2 को लेकर भी कुछ ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जहां पर कई लोग पोस्ट डालकर एक्टर अहान शेट्टी कमेंट करने को बोल रहे हैं। अगर अहान उनके पोस्ट पर कमेंट करेंगे तो वह उनकी फिल्म बॉर्डर 2 देखने थिएटर में जाएंगे। वहीं एक्टर अहान शेट्टी भी अपने फैंस की रील और पोस्ट पर मजेदार जवाब दे रहे हैं।

इसी ट्रेंड में अब अहान के जीजा और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इस सोशल मीडिया ट्रेंड में हिस्सा लेकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। फैंस राहुल के पोस्ट में मजेदार कमेंट कर रहे हैं। बता दें 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेंड में शामिल हुए केएल राहुल


भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर केएल राहुल ने क्रिकेट ग्राउंड पर प्रैक्टिस करते हुए अपनी एक रील शेयर की, जिसमें लिखा था, “अगर अहान शेट्टी ने इस वीडियो पर कमेंट किया, तो मैं बॉर्डर 2 दो बार देखूंगा।” राहुल की इस रील ने अहान के साथ-साथ सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी को भी काफी मेजदार लगा। सोशल मीडिया पर केएल राहुल का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी ने हंसने वाले इमोजी के साथ उस रील पर रिएक्शन दिया। वहीं अहान शेट्टी ने न सिर्फ रील को अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया, बल्कि मजेदार अंदाज में लिखा, “भाई… दो बार नहीं, चार बार देखना पड़ेगा!” वहीं रील शेयर करते समय केएल राहुल ने पोस्ट का कैप्शन रखा, “आवाज पकड़नी चाहिए।”

फैंस ने किया मजेदार कमेंट

जीजा-साले की इस मजेदार नोकझोंक ने सोशल मीडिया यूजर्स का खूब ध्यान खींचा। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “मैंने पहला कमेंट कर दिया है केएल राहुल, अब चार बार देखने जाना पड़ेगा।” वहीं दूसरे ने लिखा, “अहान शेट्टी कमेंट कर दो यार।” एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हेलो अहान भाई, आवाज आ रही है।” फैंस ने राहुल के पोस्ट पर कई कमेंट किए।

कितनी हुई बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग

फिल्म बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक फिल्म के 55,223 टिकट बिक चुके हैं, जिससे एडवांस बुकिंग से करीब 1.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इसमें ब्लॉक सीटों की गिनती नहीं की गई है और अगर उन्हें भी शामिल कर लिया जाए, तो कुल कलेक्शन लगभग 4.62 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। राज्यों के हिसाब से देखें तो नॉर्थ बेल्ट में एडवांस बुकिंग सबसे ज्यादा रही है, जो वहां के दर्शकों में फिल्म को लेकर अच्छी शुरुआती दिलचस्पी दिखाती है।

कौन-कौन है फिल्म में

बॉर्डर को जे.पी. दत्ता ने डायरेक्ट और लिखा था और यह फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी। इसमें सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना समेत कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे और फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। वहीं अब इसका सीक्वल बॉर्डर 2 आने वाला है, जिसमें सनी देओल के साथ अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

A post shared by KL Rahul

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।