जैकी श्रॉफ की लाडली बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो में उनकी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंट परफॉर्मेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ी है। हर एपिसोड के साथ कृष्णा कुछ न कुछ नया लेकर सामने आ रही हैं, जो उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग बनाता है। इसी बीच शो के एक खास एपिसोड में कृष्णा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान भी किया और खुश भी।
