Krishnamay: भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत पर सर्च कर काम करने वाली और सही जानकारी दर्शकों तक पहुंचाने वाली संस्था सनातन विजडम एक बार फिर चर्चा में छाई हुई है। इस बार वजह है भगवान श्री कृष्ण के जीवन, उनके पथ और उनके व्यापक सांस्कृतिक प्रभाव पर केंद्रित डॉक्युमेंट्री सीरीज ‘कृष्णमय’। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। देवऋषि इसका निर्देशन कर रहे हैं।
