Get App

“मम्मी को मरना ही पड़ेगा"! 'डिजिटल अरेस्ट' ब्लैकमेल के बाद 2 बच्चों की मां ने की आत्महत्या, बेटियों के नाम लिखा नोट

उस वक्त उनकी दोनों बेटियां घर में ही सो रही थीं। अगली सुबह जब बच्चियों ने अपनी मां को उस हालत में देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई। डर और सामाजिक बदनामी के कारण परिवार ने पहले पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन बाद में एक सुसाइड नोट मिला, जिसने पूरे मामले की सच्चाई सामने ला दी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2026 पर 9:00 PM
“मम्मी को मरना ही पड़ेगा"! 'डिजिटल अरेस्ट' ब्लैकमेल के बाद 2 बच्चों की मां ने की आत्महत्या, बेटियों के नाम लिखा नोट
Bijnor Suicide: 'डिजिटल अरेस्ट' ब्लैकमेल के बाद 2 बच्चों की मां ने की आत्महत्या, बेटियों के नाम लिखा नोट

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 28 साल की महिला ने कथित तौर पर ऑनलाइन धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर अपनी जान दे दी। मोनिका, जो दो बेटियों की मां थीं, अपने कमरे में दुपट्टे से लटकी हुई मिलीं। उस वक्त उनकी दोनों बेटियां घर में ही सो रही थीं। अगली सुबह जब बच्चियों ने अपनी मां को उस हालत में देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई।

डर और सामाजिक बदनामी के कारण परिवार ने पहले पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन बाद में एक सुसाइड नोट मिला, जिसने पूरे मामले की सच्चाई सामने ला दी।

“मम्मी को मरना ही पड़ेगा…”

मोनिका ने अपनी छोटी बेटी जिया के नाम लिखा- “सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा…”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें