Get App

Kriti sanon: कृति सेनन का 13 साल पुराना ऑडिशन वीडियो हुआ वायरल, टू-पीस पहनने को लेकर कही थी बात

Kriti sanon: फिल्म तेरे इश्क में की हालिया सफलता के बाद कृति सेनन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई हैं। बी-टाउन की हिट मशीन मानी जाने वाली कृति ने शुरुआत में संघर्ष झेला और लगातार ऑडिशन दिए। साल 2014 में हीरोपंती से डेब्यू कर उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से पहचान बनाई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 9:24 AM
Kriti sanon: कृति सेनन का 13 साल पुराना ऑडिशन वीडियो हुआ वायरल, टू-पीस पहनने को लेकर कही थी बात
Kriti Sanon: ऑडिशन वीडियो में कृति का आत्मविश्वास और अपनी सीमाओं को लेकर स्पष्टता साफ नजर आती है।

हाल ही में फिल्म तेरे इश्क में की सफलता के बाद कृति सेनन ने हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बना ली है। आज उन्हें बी-टाउन की भरोसेमंद हिट मशीन माना जाता है और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफल रही हैं। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचना इतना आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी था जब कृति लगातार ऑडिशन देती थीं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही थी। शुरुआती दौर में उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा और फिल्मों में जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। तब भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत और लगन से लगातार प्रयास जारी रखा।

साल 2014 में टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती से उनका डेब्यू हुआ, जिसने उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी और धीरे-धीरे बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन गईं। आज कृति की मेहनत और संघर्ष उनकी सफलता की कहानी को और प्रेरणादायक बनाते हैं।

13 साल पुराना ऑडिशन वीडियो हुआ वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर कृति सेनन का करीब 13 साल पुराना ऑडिशन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस अनसीन वीडियो में वह अपने प्रोफाइल के बारे में बात करती नजर आ रही हैं और साथ ही यह भी साफ कहती हैं कि वह टू-पीस कपड़े पहनने में सहज महसूस नहीं करतीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें