बॉलीवुड की टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्री कृति सेनन हाल ही में मुंबई की सड़कों पर अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ स्पॉट की गईं। दोनों को एक ही कार में आते हुए देखा गया, जहां कृति ने हमेशा की तरह अपने स्टाइल और सादगी से सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने ग्रीन स्वेटशर्ट और ब्लू डेनिम पहन रखी थी, साथ ही हूप ईयररिंग्स उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहे थे। वहीं कबीर बहिया व्हाइट टी-शर्ट में नजर आए, जो उनके कैजुअल अंदाज को दर्शा रहा था।
