Krystle D'Souza: क्रिस्टल डिसूजा ने ‘धुरंधर’ के शरारत गाने में तमन्ना भाटिया को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, ‘यह मेरे लिए सम्मान की बात है’

Krystle D'Souza: रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' का आइटम सॉन्ग 'शरारत' इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान के धमाकेदार डांस मूव्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। लेकिन अब खुलासा हुआ है कि इस हिट गाने के लिए पहले तमन्ना भाटिया को अप्रोच किया गया था, फिर डायरेक्टर आदित्य धर ने क्रिस्टल और आयशा को चुना। क्रिस्टल ने पहली बार इस पर खुलकर बात की है।

अपडेटेड Dec 29, 2025 पर 10:01 AM
Story continues below Advertisement

बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म के हिट गाने ‘शरारत’ को लेकर एक नया विवाद और चर्चा सामने आई है। इस गाने में पहले तमन्ना भाटिया को कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह टीवी और फिल्म अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा को लिया गया। अब क्रिस्टल ने इस बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

क्रिस्टल ने कहा कि तमन्ना जैसी बड़ी स्टार को रिप्लेस करना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन यह मौका उनके करियर के लिए बेहद खास रहा। उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस गाने का हिस्सा बनने का ऑफर मिला, तो उन्होंने इसे एक बड़ी जिम्मेदारी की तरह लिया। “यह मेरे लिए सम्मान की बात है। तमन्ना बेहद टैलेंटेड हैं और उन्हें रिप्लेस करना चुनौतीपूर्ण था। लेकिन मैंने पूरी मेहनत और दिल से इस गाने पर काम किया,” क्रिस्टल ने कहा।

गाने ‘शरारत’ की रिलीज के बाद दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म में गाने की कोरियोग्राफी और क्रिस्टल की स्क्रीन प्रेज़ेंस को खूब सराहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी परफॉर्मेंस की तुलना तमन्ना से कर रहे हैं और कई फैंस ने क्रिस्टल को इस मौके पर बधाई दी है।


क्रिस्टल ने आगे कहा कि उन्हें पता था कि इस बदलाव पर सवाल उठेंगे, लेकिन उन्होंने इसे पॉज़िटिव तरीके से लिया। “मैं मानती हूं कि दर्शकों की उम्मीदें बड़ी होती हैं। मैंने कोशिश की कि गाने में अपनी पहचान बना सकूँ और दर्शकों को कुछ नया दे सकूं,” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा।

कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने पहले बताया था कि उन्होंने तमन्ना का नाम सुझाया था, लेकिन आदित्य धर ने रिजेक्ट कर दिया। इसकी वजह बताई गई थी कि फिल्म की कहानी और सीन के टेंशन को बनाए रखना। तमन्ना का चार्म गाना चुरा लेता, इसलिए क्रिस्टल-आयशा को फाइनल किया गया। जैस्मिन सैंडलस और मधुबंती बागची की आवाजों ने गाने को और धार दी। शूटिंग सिर्फ तीन दिनों में हुई, लेकिन गाने में एक्ट्रेस की एनर्जी कमाल की थी।

'शरारत' का हुक स्टेप इंस्टाग्राम रील्स पर वायरल है। यहां तक कि निक जोनास ने अपने शो में इस्तेमाल किया। लाखों व्यूज के साथ ये साल का बेस्ट डांस नंबर बन चुका। क्रिस्टल बोलीं, 'बड़े सितारों वाली फिल्म का हिस्सा बनना सपना था।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।