Get App

Kumkum Bhagya: 11 साल बंद होने जा रहा कुमकुम भाग्य? ये शो ले सकता है जगह

Kumkum Bhagya: जी टीवी के फेमस शो 'कुमकुम भाग्य' जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है। पिछले 11 साल से ये शो दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। लेकिन हाल ही में इसकी गिरती टीआरपी की वजह से ऐसी खबरें आ रही है कि ये शो जल्द ही बंद हो जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2025 पर 10:04 PM
Kumkum Bhagya: 11 साल बंद होने जा रहा कुमकुम भाग्य? ये शो ले सकता है जगह
चैनल इस शो की जगह पर एक नया शो लाने की योजना बना रहा है

Kumkum Bhagya: जी टीवी के फेमस शो 'कुमकुम भाग्य' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोट्स के मुताबिक एकता कपूर का ये शो जल्द ही बंद होने वाला है। 'कुमकुम भाग्य' साल 2014 से दर्शकों का एंटरटेन कर रहा है। 'कुमकुम भाग्य' अपनी शुरुआत से ही दर्शकों के बीच सबसे पसंदीदा शोज में से एक रहा है। पिछले 11 साल से ये शो दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। लेकिन हाल ही में इसकी गिरती टीआरपी की वजह से ऐसी खबरें आ रही है कि ये शो जल्द ही बंद हो जाएगा। चैनल इस शो की जगह पर एक नया शो लाने की योजना बना रहा है।

ये शो ले सकता है जगह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कुमकुम भाग्य' की जगह जल्द ही नया टीवी शो 'गंगा माई की बेटियां' टेलिकास्ट किया जा सकता है। इस शो का निर्माण रवि दुबे और सरगुन मेहता की कंपनी ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट कर रही है। इसमें अमनदीप सिद्धू, शीजान खान और शुभांगी लाटकर लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि इस शो की अभी तारीख और स्लॉट अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह शो 'कुमकुम भाग्य' की जगह ले सकता है।

कब टेलिकास्ट हो सकता है आखिरी एपिसोड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें