Get App

Kunal Kemmu: दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर बोले कुणाल खेमू, 'आप कम समय काम करके ज्यादा पैसे नहीं मांग सकते'

Kunal Kemmu: कुणाल खेमू ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर अपनी राय देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति कम काम करने के बाद ज्यादा पैसे मांगने का हकदार नहीं होता है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 3:32 PM
Kunal Kemmu: दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर बोले कुणाल खेमू, 'आप कम समय काम करके ज्यादा पैसे नहीं मांग सकते'
दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर बोले कुणाल खेमू

Kunal Kemmu: बॉलीवुड में आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर चल रही बहस पर अभिनेता कुणाल खेमू ने अपनी राय रखी है। यह बहस तब तेज हुई जब दीपिका पादुकोण ने फिल्म सेट पर काम के घंटे कम करने की वकालत की। दीपिका को कुछ स्टार्स का साथ मिल रहा है, वहीं कुछ ने इसे गलत बताया है।

हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट के एक एपिसोड में यह चर्चा फिर से उठी, जिसमें उनके पति कुणाल खेमू और भाई सैफ अली खान भी शामिल थे। बातचीत के दौरान, तीनों ने काम और निजी जीवन के बीच संतुलन और फिल्म इंडस्ट्री में यंग जनरेशन की बदलती अपेक्षाओं पर चर्चा की।

बातचीत के दौरान सोहा ने बताया कि पहले के मुकाबले अब काम और निजी जीवन के बीच संतुलन पर व्यापक रूप से चर्चा होती है और इसे स्वीकार किया जाता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कुणाल ने कहा कि लोगों को अपने करियर से जुड़े फैसलों के परिणामों को भी समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जब हम 18 साल के होते हैं और अपने देश की सरकार चुनते हैं, तो हमें यह भी तय करना होता है कि हम जीवन में क्या चाहते हैं, हमने किस चीज के लिए हामी भरी है। कभी-कभी हम कहते हैं कि हम सिर्फ इतने समय के लिए काम करना चाहते हैं और यहां समय बिताना चाहते हैं… फिर नौकरी छोड़ देते हैं। तो फिर यह मत कहिए कि मैं सबसे बड़ा सुपरस्टार बनना चाहता हूं और एक साल में 10 फिल्मों में काम करना चाहता हूं। आप वही चुनें जो आप करना चाहते हैं और यह जानें कि इसके अपने फायदे और नुकसान होंगे, और आपने इसके लिए हामी भरी है। आप यह नहीं कह सकते कि मुझे ज्यादा पैसे चाहिए और मुझे कम काम करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें