Get App

Timothée Chalamet की जीत पर Kylie Jenner का इंस्टाग्राम ट्रिब्यूट, खास अंदाज में सोशल मीडिया पर अवॉर्ड किया फ्लॉन्ट

Kylie Jenner-Timothée Chalamet: गोल्डन ग्लोब्स 2026 का मंच इस बार खास रहा, क्योंकि हॉलीवुड के युवा स्टार टिमोथी शैलेमे ने अपनी फिल्म 'मार्टी सुप्रीम' के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस बाय अ मेल एक्टर इन अ मोशन पिक्चर - म्यूजिकल या कॉमेडी अवॉर्ड जीत लिया। इस जीत पर काइली जेनर ने उनकी खास अंदाज में तारीफ की।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 3:59 PM
Timothée Chalamet की जीत पर Kylie Jenner का इंस्टाग्राम ट्रिब्यूट, खास अंदाज में सोशल मीडिया पर अवॉर्ड किया फ्लॉन्ट

गोल्डन ग्लोब्स 2026 में बॉयफ्रेंड टिमोथी शैलेमे की जीत पर काइली जेनर ने इमोशनल मोमेंट शेयर किया। तीन साल के रिलेशनशिप में पहली बार काइली ने इंस्टाग्राम पर टिमोथी का जिक्र किया वो भी बिना उनकी फोटो पोस्ट किए। कस्टम अशी स्टूडियो गाउन और लॉरेन श्वार्ट्ज जूलरी की फोटोज के साथ उन्होंने टिमोथी का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड पकड़कर पोज दिया। यह स्मार्ट तरीका फैंस को प्यार भरा मैसेज दे गया।

काइली जेनर का ट्रिब्यूट

टिमोथी ने 'मार्टी सुप्रीम' के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस बाय अ मेल एक्टर इन अ मोशन पिक्चर - म्यूजिकल या कॉमेडी अवॉर्ड जीता। लियोनार्डो डिकैप्रियो और जॉर्ज क्लूनी को पीछे छोड़कर पहली बार गोल्डन ग्लोब जीत लिया। स्पीच में भावुक होकर बोले, "मेरे पेरेंट्स और पार्टनर के लिए, आई लव यू!" कैमरा काइली पर पैन हुआ तो आंसुओं से भरी आंखों वाली काइली मुस्कुराईं और 'आई लव यू' बोला। काइली ने को-स्टार ओडेसा एजियन को गले लगाते कहा, "आई एम सो हैप्पी!" ।

टिमोथी की इस उपलब्धि पर उनकी पार्टनर और मशहूर बिजनेसवुमन-इन्फ्लुएंसर काइली जेनर ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि वह उन पर बेहद गर्व महसूस करती हैं और उनकी मेहनत व टैलेंट को दुनिया ने आखिरकार पहचान दी। काइली का यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और फैन्स ने इसे कपल गोल्स का नया उदाहरण बताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें