Get App

Reet Padda: 'धुरंधर' को बताया प्रोपेगेंडा, भारी ट्रोलिंग के बाद अनीत पड्डा की बहन रीत ने प्राइवेट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

Reet Padda: अभिनेत्री अनीत पड्डा की बहन रीत पाड्डा ने फिल्म 'धुरंधर', 'द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' को "प्रोपेगेंडा" बताकर विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर भारी विरोध और प्रशंसकों की ट्रोलिंग के बाद, रीत ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है, जबकि अनीत ने फिलहाल इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 28, 2026 पर 9:38 PM
Reet Padda: 'धुरंधर' को बताया प्रोपेगेंडा, भारी ट्रोलिंग के बाद अनीत पड्डा की बहन रीत ने प्राइवेट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

फिल्म 'सैयारा' से चर्चा में आईं अभिनेत्री अनीत पड्डा इन दिनों एक अनचाहे विवाद के केंद्र में हैं। हैरानी की बात यह है कि इस विवाद की वजह अनीत खुद नहीं, बल्कि उनकी बहन रीत पड्डा के सोशल मीडिया पोस्ट्स हैं। रीत द्वारा हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्मों पर की गई टिप्पणी ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है, जिसका खामियाजा अब अभिनेत्री को भी भुगतना पड़ रहा है।

क्या है पूरा विवाद?

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब रीत पड्डा के कुछ पुराने कमेंट्स और पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इन पोस्ट्स में रीत ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर', 'द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी चर्चित फिल्मों को "प्रोपेगेंडा" करार दिया था।

जैसे ही ये स्क्रीनशॉट 'धुरंधर' के प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स की नजर में आए, रीत पाड्डा के खिलाफ ट्रोलिंग का सिलसिला शुरू हो गया। यूजर्स ने इसे भारतीय सेना और कश्मीरी हिंदुओं के संघर्ष का अपमान बताते हुए नाराजगी जाहिर की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें