Get App

Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली ने एक और सम्मान किया अपने नाम, राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार से नवाजे जाएंगे फिल्ममेकर

Sanjay Leela Bhansali: रॉयल फिल्में बनाने को लेकर दुनियाभर में मशहूर संजय लीला भंसाली ने लोगों को हिंदी सिनेमा देखने का एक अलग नजरिया दिया है। भव्यता से भरी उनकी दुनिया को अब एक और सम्मान दिया जा रहा है। क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 7:33 PM
Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली ने एक और सम्मान किया अपने नाम, राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार से नवाजे जाएंगे फिल्ममेकर
संजय लीला भंसाली को मिलेगा राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार

Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली वास्तव में भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। उन्हें राज कपूर, के. आसिफ और गुरुदत्त जैसे दिग्गजों के समकक्ष माना जाता है। अपनी फिल्मों के माध्यम से, उन्होंने भारतीय कहानियों को सबसे प्रामाणिक भारतीय शैली में रचने का एक मानक स्थापित किया है। भारतीय मनोरंजन जगत में उनका एक अलग ही महत्व है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर पहुँचाया है। अपनी उल्लेखनीय फिल्मों से भारतीय सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान देने के साथ ही, अब उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

संजय लीला भंसाली को फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में उनके समग्र योगदान के लिए मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार, वर्ष 2025 से सम्मानित किया जाएगा। हालाँकि भंसाली पहले ही राष्ट्रीय पुरस्कारों और कई अन्य प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं, यह उनके लिए एक और उपलब्धि है, और अपनी अद्वितीय कहानी कहने की कला के माध्यम से भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए वे इसके सच्चे हकदार हैं।

राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार 13 अक्टूबर को खंडवा में प्रदान किया जाएगा। मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता और सृजनात्मकता को सम्मानित करने की अपनी सुस्थापित परंपरा का पालन करते हुए सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार की शुरुआत की है। यह पुरस्कार उत्कृष्टता, दीर्घकालीन अभ्यास और सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के आधार पर दिया जाता है।

इसके अलावा, संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म "लव एंड वॉर" के लिए भी बेसब्री बढ़ रही है। इस फिल्म में संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की प्रतिभाशाली तिकड़ी के शानदार सहयोग को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार है। यह फिल्म 20 मार्च, 2026 को रिलीज़ होगी।

Diljit Dosanjh: बायकॉट के बाद भी दिलजीत दोसांझ के करियर पर नहीं आई आंच, एक्टर ने साइन की एक और बॉलीवुड फिल्म

सब समाचार

+ और भी पढ़ें