Get App

Love And War: संजय लीला भंसाली ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब पूरी होगी ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग

Love And War: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक संजय लीला भंसाली ने बताया कि फिल्म की लगभग 90 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं बाकी बचा हुआ 10 प्रतिशत काम भी अगले दो महीनों के भीतर पूरा करने की योजना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 3:48 PM
Love And War: संजय लीला भंसाली ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब पूरी होगी ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग
Love And War: फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस मेगा प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं, जिसकी वजह से दर्शकों की उत्सुकता भी लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि पिछले कुछ समय से फिल्म को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आ रही थीं। कहीं इसके शेड्यूल में देरी की बातें कही जा रही थीं तो कहीं डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की सेहत को लेकर भी तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे। इन चर्चाओं के बीच अब खुद संजय लीला भंसाली ने फिल्म की प्रगति को लेकर अहम जानकारी साझा की है।

उन्होंने साफ किया कि फिल्म की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है और काम लगभग पूरा हो चुका है। भंसाली के इस बयान के बाद फिल्म को लेकर चल रही कई अटकलों पर विराम लग गया है। अब फैंस भी इस भव्य प्रोजेक्ट से जुड़ी अगली अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय लीला भंसाली ने बताया है कि ‘लव एंड वॉर’ की करीब 90 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। यानी फिल्म अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। मेकर्स अब बाकी बचा हुआ हिस्सा भी जल्द पूरा करने की तैयारी में हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें