डिनर से शुरू हुआ प्यार, शादी तक पहुंचा रिश्ता लेकिन 25 साल बाद तलाक की ओर, एक फैन कैसे बनीं थीं थलपति विजय की बेटरहाफ

Vijay's Wife Sangeetha Files For Divorce: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की निजी जिंदगी हमेशा से चर्चा का विषय रही है। उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के साथ उनकी प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी। लेकिन अब इस प्रेम कहानी में दरार पड़ गई है।

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 7:15 PM
Story continues below Advertisement

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। ब्रिटेन की रहने वाली संगीता विजय की कट्टर प्रशंसक थीं। 1990 के दशक में विजय की फिल्म 'पूवे उन्नाकागा' सुपरहिट हुई तो संगीता ने हौसला जुटाकर चेन्नई आकर उनसे मिलने का फैसला किया। विजय ने उनकी दीवानगी देखी तो घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया। उसी डिनर पर विजय ने संगीता को शादी का प्रपोजल दे दिया। ये पल उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट बना।

शादी के लिए विजय के माता-पिता एस.ए. चंद्रशेखर और शोभा लंदन गए। संगीता के श्रीलंकाई तमिल परिवार से बातचीत सफल रही। 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई, भले विजय ईसाई धर्म से थे। भव्य रिसेप्शन में साउथ इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे। संगीता ने कभी लाइमलाइट नहीं चाही। वे विजय के साए में खुश रहीं और बच्चों की परवरिश की। बेटा जेसन संजय (2000) ने 'बेथा' में और बेटी दिव्या साशा (2005) ने 'थेरी' में छोटे रोल निभाएं हैं। चाहे फिल्में हों या राजनीति संगीता ने हमेशा पति के फैसलों का साथ दिया।

लेकिन अब इस खूबसूरत प्रेमकहानी में दरार पड़ गई है। हाल ही में खबर आई कि संगीता ने विजय के खिलाफ चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक का केस दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने आरोप लगाया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। यही वजह है कि उन्होंने 25 साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। आरोप लगाया कि विजय का किसी एक्ट्रेस से अवैध संबंध है। दोनों पिछले दो साल से अलग रह रहे हैं। याचिका में क्रूरता और विश्वासघात का हवाला दिया। कोर्ट ने विजय को नोटिस जारी किया और अगली सुनवाई 20 अप्रैल को है।


यह खबर न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा रही है, क्योंकि विजय हाल ही में अपनी राजनीतिक पार्टी TVK (तमिलगा वेत्रि कझगम) की शुरुआत कर चुके हैं। ऐसे समय में निजी जीवन का विवाद उनके सार्वजनिक छवि पर असर डाल सकता है।

विजय और संगीता ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पिछले कुछ समय से अलग रह रहे थे। तलाक की याचिका दाखिल होने के बाद यह साफ हो गया है कि उनकी प्रेमकहानी, जिसे कभी आदर्श माना जाता था, अब एक दर्दनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।