Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने लोअर परेल में एक ऑफिस किराए पर लिया है, जिससे उनके प्रोफेशनल पोर्टफोलियो में एक और पता जुड़ गया है। स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, दीक्षित ने वन लोढ़ा प्लेस में पांच साल की अवधि के लिए एक कमर्शियल यूनिट किराए पर ली है। समझौते के तहत कुल किराया 2.81 करोड़ रुपये है।
