Devdas: माधुरी दीक्षित ने संजय लीला भंसाली की 2002 में आई रॉयल फिल्म देवदास में उनके साथ काम करने के अपने अनुभव को याद किया है। यह फिल्म आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे विजुअली रिच और भव्य क्लासिक्स में गिनी जाती है। अपनी ग्रैंड सिनेमैटिक विज़न के लिए जाने जाने वाले भंसाली के बारे में माधुरी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि फिल्ममेकिंग की पूरी प्रक्रिया में भी कविता घोल दी थी।
