बॉलीवुड अभिनेत्री पत्रलेखा के लिए पिछला कुछ समय व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही तौर पर बेहद खास रहा है। साल 2025 में अपने बच्चे का स्वागत करने और नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'टोस्टर' के जरिए बतौर निर्माता अपनी नई पारी शुरू करने के बाद, पत्रलेखा अब एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट के साथ पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म का नाम 'हीर सारा और पॉन्डिचेरी' है, जिसमें वह मशहूर अभिनेत्री मानवी गगरू के साथ नजर आएंगी।
