Get App

Mahi Vij: माही विज ने बच्चों को लेकर अफवाहों पर लगाई फटकार, कहा– “जय भानुशाली के साथ मिलकर कर रही हूं को-पेरेंटिंग”

Mahi Vij: मुंबई की टीवी स्टार माही विज और जय भानुशाली ने 4 जनवरी 2026 को 14 साल पुराने रिश्ते को अलविदा कह दिया। तलाक की खबरों के बाद कपल को ट्रोलिंग झेलनी पड़ी जिसपर माही ने अब करारा जवाब दिया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 11:00 PM
Mahi Vij: माही विज ने बच्चों को लेकर अफवाहों पर लगाई फटकार, कहा– “जय भानुशाली के साथ मिलकर कर रही हूं को-पेरेंटिंग”

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री माही विज हाल ही में अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में आ गईं। पति और अभिनेता जय भानुशाली से तलाक के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं, जिनमें सबसे ज्यादा बच्चों की कस्टडी और देखभाल को लेकर सवाल उठाए गए। इन खबरों पर माही ने खुलकर प्रतिक्रिया दी और साफ किया कि वह और जय दोनों मिलकर अपने बच्चों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

माही विज का बयान

माही ने कहा कि बच्चों को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें पूरी तरह “निराधार और गलत” हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि तलाक के बावजूद बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं आएगी। माही ने बताया कि वह और जय दोनों ही बच्चों के लिए बराबर जिम्मेदार हैं और को-पेरेंटिंग को पूरी गंभीरता से निभा रहे हैं। माही ने यूट्यूब व्लॉग में साफ शब्दों में ट्रोल्स को लताड़ा, "हमारे बैंक खाते खाली नहीं हैं। बच्चे पहले जैसी जिंदगी जीते रहेंगे। जय जिम्मेदारी से भागा नहीं, हम दोनों बराबर शेयर करेंगे। ये झूठ फैलाना बंद करो!"

कपल ने जॉइंट स्टेटमेंट में लिखा था, "जीवन की यात्रा में अलग रास्ते चुने, लेकिन एक-दूसरे का साथ देंगे। बच्चों तारा, खुशी, राजवीर के लिए बेस्ट पैरेंट्स और फ्रेंड्स बनेंगे।" मही ने व्लॉग में खुलासा किया, "हां, हम तलाकशुदा हैं। लेकिन ड्रामा, लड़ाई या कोर्ट कचहरी नहीं करना चाहते। शांति से फैसला लिया। बच्चे देखेंगे कि माता-पिता ने निगेटिविटी नहीं फैलाई। वो हम पर गर्व करेंगे।" उन्होंने हेट कमेंट्स का जिक्र किया, "लोग पूछते हैं क्यों गोद लिए? क्यों पैदा किए? हमारी हैसियत नहीं? सब गलत। जय और मैं हमेशा फ्रेंड्स रहेंगे। बच्चों को वैल्यूज साथ सिखाएंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें