Get App

Malaika Arora ने अपने तलाक पर की खुलकर बात, एक्ट्रेस ने कहा- 'कोई रिग्रेट नहीं'

Malaika Arora: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक पर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में तलाक को लेकर हुई ट्रोलिंग के दर्द को साझा किया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 5:04 PM
Malaika Arora ने अपने तलाक पर की खुलकर बात, एक्ट्रेस ने कहा- 'कोई रिग्रेट नहीं'

बॉलीवुड की ग्लैमरस और बेबाक अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। हाल ही में इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया कि अरबाज खान से तलाक के बाद उन्हें न सिर्फ समाज बल्कि अपने करीबी दोस्तों और परिवार से भी जज किया गया। लेकिन मलाइका का कहना है कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।

मलाइका ने कहा कि जब उन्होंने शादी खत्म करने का निर्णय लिया, तो कई लोगों ने उन्हें अलग-अलग नजरों से देखा। कुछ ने सवाल उठाए, कुछ ने आलोचना की, और कुछ ने उन्हें गलत ठहराया। लेकिन उनके मुताबिक, “अगर आप अपनी जिंदगी में खुश नहीं हैं, तो बदलाव करना जरूरी है। मैंने वही किया और आज मैं संतुष्ट हूँ।”

अरबाज खान से रिश्ता

मलाइका और अरबाज की शादी साल 1998 में हुई थी। दोनों ने लगभग 19 साल साथ बिताए और 2017 में तलाक ले लिया। इस रिश्ते से उनका एक बेटा अरहान खान है। तलाक के बाद भी मलाइका और अरबाज अपने बेटे की परवरिश में बराबर जिम्मेदारी निभाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें