Delhi Rain Alert: दिल्ली में मंगलवार, बुधवार के बाद गुरुवार को भी बारिश का दौर जारी रहने के कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही तेज आंधी-तूफान, 60 किमी/घंटा तक की तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी दी है। बता दें कि शहर में सिर्फ रात 2:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक 34.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिस वजह से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और मुनिरका समेत कई इलाकों में जलभराव की सूचना मिली।
