Get App

Mandana Karimi: 'जब ईरानी मर रहे थे, तब आपकी आवाज कहां थी?', बोमन ईरानी के 'फनी' वीडियो पर भड़कीं मंदना करीमी, लगाया संवेदनहीनता का आरोप

Mandana Karimi: ईरान में जारी युद्ध और तनाव के बीच मनोरंजन जगत से एक बड़ा विवाद सामने आया है। मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी का एक मजाकिया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे लेकर ईरानी मूल की अभिनेत्री मंदना करीमी ने उन पर तीखा हमला बोला है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 10:40 PM
Mandana Karimi: 'जब ईरानी मर रहे थे, तब आपकी आवाज कहां थी?', बोमन ईरानी के 'फनी' वीडियो पर भड़कीं मंदना करीमी, लगाया संवेदनहीनता का आरोप

वैश्विक राजनीति और युद्ध के माहौल में हास्य और जिम्मेदारी के बीच की लकीर अक्सर धुंधली हो जाती है। हाल ही में दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी ने नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता को लेकर एक व्यंग्यात्मक वीडियो साझा किया। जहां कई लोगों ने इसे मनोरंजन के तौर पर देखा, वहीं 'बिग बॉस' फेम मंदना करीमी ने इसे बेहद संवेदनहीन करार देते हुए बोमन को उनके इतिहास और जिम्मेदारी की याद दिलाई है।

क्या था बोमन ईरानी का वह वीडियो?

बोमन ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजाकिया वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने उन खबरों का जिक्र किया कि डोनाल्ड ट्रंप ईरानियों से बात करना चाहते हैं। बोमन ईरानी ने चुटकी लेते हुए कहा कि ट्रंप शायद तीन प्रसिद्ध 'ईरानियों' अरुणा ईरानी, स्मृति ईरानी और खुद उनसे (बोमन ईरानी) बात करना चाहते हैं।

उन्होंने वीडियो में आगे कहा, "मैं शांति के लिए कुछ भी करने को तैयार हूँ, लेकिन मैं वाशिंगटन नहीं जाऊंगा। मिस्टर ट्रंप और उनके प्रतिनिधिमंडल को दादर पारसी कॉलोनी आना चाहिए। हम उन्हें धनसाक और कस्टर्ड खिलाएंगे। अगर वे एक गैस सिलेंडर भी ले आएं, तो हमारी जिंदगी और आसान हो जाएगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें