मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का 19 मार्च को निधन हो गया। 94 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उन्होंने लंबा और संतोषजनक जीवन जिया। उनका अंतिम संस्कार 20 मार्च को सुबह 10 बजे मुंबई के सांता क्रूज वेस्ट स्थित हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा।
