Get App

The Family Man 3 Trailer: स्पाई थ्रिलर ‘द फैमिली मैन 3’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, श्रीकांत तिवारी की वापसी ने मचाया धमाल

The Family Man 3 Trailer: मनोज बाजपेई की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीजन में श्रीकांत के साथ-साथ दो नए किरदार फैंस के होश उड़ाते नजर आने वाले हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 07, 2025 पर 1:46 PM
The Family Man 3 Trailer: स्पाई थ्रिलर ‘द फैमिली मैन 3’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, श्रीकांत तिवारी की वापसी ने मचाया धमाल
स्पाई थ्रिलर ‘द फैमिली मैन 3’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

The Family Man 3 Trailer: प्राइम वीडियो ने अपनी ओरिजिनल सीरीज़ द फैमिली मैन के तीसरे सीज़न का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। राज और डीके की जोड़ी द्वारा उनके बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत बनाई गई यह रोमांचक जासूसी थ्रिलर सीरीज़ स्पाई श्रीकांत तिवारी यानी मनोज बाजपेयी को फिर से शानदार अंदाज में पेश करने वाली हैं। इस बार श्रीकांत अपने परिवार के साथ भागते नज़र आने वाले हैं। उनका सामना नए खतरनाक दुश्मनों रुक्मा (जयदीप अहलावत अहलावत) और मीरा (निमरत कौर) से होने वाला है।

यह धमाकेदार ट्रेलर दर्शकों को जासूसी और रहस्यों की खतरनाक दुनिया में ले जाता है, जहां श्रीकांत की ज़िंदगी पूरी तरह कंट्रोल से बाहर हो चुकी है और इस बार उसके सामने ऐसे दुश्मन हैं जैसे पहले कभी नहीं थे। सीज़न 3 में वे सभी खास चीज़ें हैं जिन्हें फैन्स इस सीरीज़ में पसंद करते आए हैं, जैसे मज़ेदार डायलॉग्स, ज़बरदस्त एक्शन, चेजिंग और श्रीकांत की निजी ज़िंदगी के बीच की उलझन। फर्ज़, भावनाओं और ज़िम्मेदारियों के बीच फंसे श्रीकांत के पास अब वक्त कम है, क्योंकि उसे सिर्फ खुद और अपने परिवार को ही नहीं, बल्कि देश को भी एक बड़े खतरे से बचाना है।

राज, डीके और सुमन कुमार द्वारा लिखी गई इस बेहतरीन सीरीज़ के डायलॉग्स सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं। इसका निर्देशन राज और डीके ने किया है, और इस सीज़न में सुमन कुमार और तुषार सेठ भी डायरेक्टर के रूप में जुड़े हैं। इस बार फिर से कुछ अहम किरदारों में शारिब हाशमी (जे.के. तलपड़े), प्रियमणि (सुचित्रा तिवारी), अशलेषा ठाकुर (धृति तिवारी), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी), श्रेया धनवंतरि (जोया) और गुल पनाग (सलोनी) नजर आने वाले हैं। द फैमिली मैन सीज़न 3 का प्रीमियर 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

निर्माता, निर्देशक और लेखक राज और डीके ने कहा, “द फैमिली मैन का तीसरा सीज़न श्रीकांत की गुप्त प्रोफेशनल और नाज़ुक निजी ज़िंदगी को पूरी तरह उलट देता है, क्योंकि इस बार उसे अपने परिवार के साथ भागना पड़ता है, जबकि रुक्मा और मीरा के रूप में एक और भी खतरनाक खतरा उसका इंतज़ार कर रहा है।

मनोज बाजपेयी ने कहा, “पिछले चार सालों से फैन्स मुझसे यही सवाल पूछते रहे हैं, ‘श्रीकांत तिवारी कब आ रहा है?’ और अब आखिरकार इसका जवाब मिल गया है, एक ऐसे नए सीज़न के साथ जो पहले से बड़ा, दमदार और ज़्यादा रोमांचक है। इस बार श्रीकांत ऐसी स्थिति में है जहां उसके पास बचने का कोई रास्ता नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें