Manoj Bajpayee: जवान में अपने अभिनय के लिए शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर खुशी और बहस दोनों छिड़ी हुई हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार के प्रशंसकों ने जहां सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की भरमार ला दी है, वहीं आलोचकों और सिनेप्रेमियों के एक वर्ग ने जूरी के फैसले पर सवाल उठाए हैं। कुछ लोगों का तर्क था कि सिर्फ़ एक बंदा काफ़ी है में मनोज बाजपेयी का दमदार अभिनय इस सम्मान के लिए ज़्यादा हक़दार था।
