दिग्गज एक्टर मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका निधन शुक्रवार (4 अप्रैल 2025) को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हो गया था। मुंबई में जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर लाया गया। यहां उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में प्रेम चोपड़ा, सलीम खान, सुभाष घई, अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ शामिल हुए। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उनके परिवार और रिश्तेदार के अलावा भारी संख्या में फिल्मी सितारे और फैन्स भी आसपास मौजूद थे।