Get App

Mardaani 3 BO Day 3: 'बॉर्डर 2' के आगे 'मर्दानी 3' दिखाए खूब तेवर, तीसरे दिन भी किया शानदार कलेक्शन, काजोल की 'मां' को दी मात

Mardaani 3 BO Day 3: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और शानदार कलेक्शन दर्ज किया। दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी और पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते फिल्म ने अपने तीसरे दिन कमाई में महत्वपूर्ण इजाफा किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 8:50 AM
Mardaani 3 BO Day 3: 'बॉर्डर 2' के आगे 'मर्दानी 3' दिखाए खूब तेवर, तीसरे दिन भी किया शानदार कलेक्शन, काजोल की 'मां' को दी मात
Mardaani 3 BO Day 3: रविवार को फिल्म की हिंदी वर्जन में कुल ऑक्यूपेंसी 33.29% रही।

रानी मुखर्जी की लोकप्रिय ‘मर्दानी’ फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट, ‘मर्दानी 3’, बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिन ठीक ठाक ओपनिंग के बाद वीकेंड पर दर्शकों की भारी उपस्थिति और बेहतरीन रिस्पॉन्स के चलते तेजी से कमाई बढ़ाई। खास बात ये है कि इस फिल्म ने सनी देओल की एक्शन ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ को भी पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। आलोचक और दर्शक दोनों ने रानी मुखर्जी की दमदार परफॉर्मेंस की सराहना की है, जिससे फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ भी मिला। फिल्म की कहानी, थ्रिलर अंदाज और हाई-टेंशन एक्शन ने दर्शकों को थिएटर तक खींचा।

वीकेंड पर कलेक्शन की रफ्तार इस बात का संकेत देती है कि ‘मर्दानी 3’ अपने सीक्वल्स की तरह ही दर्शकों के बीच पसंदीदा बन रही है। इसके साथ ही फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई के संकेत भी दे दिए हैं।

तीसरे दिन का कलेक्शन

रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने लगभग 7.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पहले दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन की तुलना में तीसरे दिन कलेक्शन में और भी इजाफा हुआ, जो दर्शकों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें