दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट 'मेट गाला' (Met Gala 2026) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। मुख्य कार्यक्रम से पहले न्यूयॉर्क के मशहूर 'मैडम तुसाद' (Madame Tussauds) में आयोजित 'प्री-पार्टी' ने इस साल के भव्य आयोजन की झलक पेश कर दी है। वोग (Vogue) द्वारा आयोजित इस शानदार शाम में दुनिया भर के सितारों ने शिरकत की, लेकिन भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहीं ईशा अंबानी।
