Get App

Mardaani 3 Box Office: रिलीज के 13वें दिन भी बरकरार रही कमाई की रफ्तार

Mardaani 3 Box Office: निर्देशक अभिराज मीनावाला की मर्दानी 3 इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। रानी मुखर्जी स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। मजबूत कहानी और दमदार अभिनय के चलते 13वें दिन तक फिल्म की कमाई में स्थिरता बनी हुई है और इसका असर कलेक्शन में साफ नजर आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 9:19 AM
Mardaani 3 Box Office: रिलीज के 13वें दिन भी बरकरार रही कमाई की रफ्तार
Mardaani 3 Box Office: यशराज फिल्म्स के बैनर तले शुरू हुई मर्दानी फ्रेंचाइजी पहले से ही सफल रही है।

30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 ने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। निर्देशक अभिराज मीनावाला की इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही अच्छा-खासा बज बना हुआ था। मर्दानी फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की सफलता के चलते इस बार भी दर्शकों और फिल्म समीक्षकों को इससे काफी उम्मीदें थीं। फिल्म की कहानी गंभीर सामाजिक मुद्दे को छूती है और इसे दमदार अंदाज में पेश किया गया है। रानी मुखर्जी एक बार फिर अपने चर्चित किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में बड़े पर्दे पर नजर आई हैं, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

मजबूत कंटेंट, प्रभावशाली डायलॉग्स और सधी हुई निर्देशन शैली ने फिल्म को खास बना दिया है। यही वजह है कि मर्दानी 3 रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और लगातार अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है।

वर्किंग डे में भी बरकरार बॉक्स ऑफिस की रफ्तार

मर्दानी 3 की खास बात यह है कि यह सिर्फ वीकेंड ही नहीं, बल्कि वर्किंग डेज में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। रिलीज के 13वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई कर सबको चौंका दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें