Get App

Rani Mukerji: 'मर्दानी 3' स्टार रानी मुखर्जी का कहना है 'वुमन ऑरेयंटेड सिनेमा' जैसे टैग हमेशा के लिए खत्म होने चाहिए

Rani Mukerji: 'मर्दानी 3' की स्टार रानी मुखर्जी ने 'महिला-प्रधान' सिनेमा जैसे टैग को खत्म करने बात की है। एक्ट्रेस ने दर्शकों से आग्रह किया कि वे फिल्म में लीड एक्टर के जेंडर से फोकस हटाकर काम, मेहनत को देखें।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 7:19 PM
Rani Mukerji: 'मर्दानी 3' स्टार रानी मुखर्जी का कहना है 'वुमन ऑरेयंटेड सिनेमा' जैसे टैग हमेशा के लिए खत्म होने चाहिए
'वुमन ऑरेयंटेड सिनेमा' जैसे टैग हमेशा के लिए खत्म होने चाहिए- एक्ट्रेस रानी मुखर्जी

Rani Mukerji: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी हाल ही में रिलीज़ हुई अपनी फिल्म 'मर्दानी 3' में नज़र आईं हैं। पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में उनके दमदार अभिनय की हर तरफ से तारीफ हो रही है। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, नील नितिन मुकेश, शनाया कपूर और कई अन्य हस्तियों ने उनके शानदार काम की सराहना की। अब, एक हालिया इंटरव्यू में, रानी मुखर्जी ने फिल्म उद्योग और 'महिला प्रधान' सिनेमा जैसे लेबलों से आगे बढ़ने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि फिल्मों का मूल्यांकन उनके काम के आधार पर किया जाना चाहिए, न कि ऐसे लेबलों के आधार पर।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में रानी मुखर्जी ने कहा, “वो दिन बीत गए जब हम सिनेमा को सिर्फ मनोरंजन के लिए चुनते थे। अब हमें जागरूकता के लिए भी सिनेमा चुनना चाहिए। जेन जी और जेन अल्फा इस सोच को बदलने और हमें 'महिला प्रधान' जैसे लेबल से मुक्त करने के लिए शानदार प्रयास कर रही हैं। ये लेबल खत्म होने चाहिए।” उन्होंने कहा कि दर्शकों को फिल्म के विषयवस्तु पर ध्यान देना चाहिए, न कि मुख्य किरदार के जेनडर पर।

रानी ने कहा कि फिल्मों को उनके विषयवस्तु के आधार पर देखा जाना चाहिए। ‘महिला प्रधान फिल्म में एक महिला पुलिस अधिकारी’ जैसे लेबल क्यों लगाए जाते हैं? ये सुनना ही कितना थका देने वाला है!

इससे पहले, एएनआई से बात करते हुए, रानी ने ‘मर्दानी 3’ को एक इंपोर्टेंट फिल्म बताया, जो महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे सकती है। रानी मुखर्जी ने कहा कि जब हम इस विषयवस्तु को देखेंगे, तो हमारी जागरूकता बढ़ेगी। यह महिला सशक्तिकरण की कहानी है, महिलाओं को शक्ति देने की कहानी है। यह फिल्म आशा जगाने के लिए बनाई गई है, और मैं चाहती हूं कि हर लड़की, हर महिला इस फिल्म को देखे और प्रेरित हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें